{"_id":"5a16cecb4f1c1b4c528b5291","slug":"51511444171-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुज्जा इलेवन ने केएफसी खज्जियार को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुज्जा इलेवन ने केएफसी खज्जियार को पांच विकेट से हराया
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान वीरवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच भुज्जा इलेवन बनाम केएफसी खज्जियार खेला गया। इसमें भुजा इलेवन ने केएफसी खज्जियार को पांच विकेट से हराया। जबकि दिन का दूसरा मैच बागी इलेवन और गली वॉरियर्स खेला गया। इसमें गली वॉरियर्स ने बागी इलेवन को दो रन से हराया।
सचिव राजीव सहगल ने बताया कि पहले मैच में केएफसी खज्जियार की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भुज्जा इलेवन की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं दूसरे मैच में गली वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन का लक्ष्य रखा। बागी इलेवन की टीम दो रन से मैच हार गई। शुक्रवार को प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन