फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   साहब! एक कमरे में बैठ रही दो कक्षाएं

साहब! एक कमरे में बैठ रही दो कक्षाएं

Fri, 17 Nov 2017 10:08 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
साहब! एक कमरे में बैठ रही दो कक्षाएं

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)।
ग्राम पंचायत मुंढ़ाह के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार की अगुवाई में उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की कि राउपा मुंढ़ाह में कमरों की संख्या बढ़ाई जाए। ग्रामीणों राकेश कुमार, चैन लाल, मान सिंह, सुरेश कुमार, प्रेम लाल, सुरेंद्र, चैन सिंह और योग राज ने बताया कि मौजूदा समय में छह कक्षाएं चार कमरों में चल रही हैं।

इसके चलते बच्चों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही है। स्कूल में 80 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। धूप में बच्चों को बरामदे या ग्राउंड में बिठाना पड़ रहा है। बारिश होने पर दो कक्षाओं के छात्रों को एक कमरे में बिठाना पड़ता है।
विज्ञापन


इससे अध्यापकों और छात्रों दोनों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि स्कूल में तीन नए कमरों के निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक ने वर्ष 2016 में शिलान्यास किया था परंतु अभी तक इसका कार्य शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाई है कि स्कूल में जल्द से जल्द नए कमरों का निर्माण करवाया जाए। उपायुक्त सुदेेश मोख्टा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आचार संहिता हटने के बाद स्कूल में नए कमरों के निर्माण को लेकर धनराशि मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed