{"_id":"594168414f1c1b0c748b4648","slug":"51497458753-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 स्कूलों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 स्कूलों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलारा में जिला स्कूली क्रीड़ा संघ चंबा के सौजन्य से शुरू हुई भटियात जोन की अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में भाग न वाले एक सौ स्कूलों से जवाब तलब किया जाएगा।
संघ की ओर से प्रतियोगिता में भाग न लेने वाले स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। इन स्कूल प्रभारियों को खेल प्रतियोगितामें भाग न लेने का जवाब विभागीय अधिकारियों के सामने प्रस्तुत करना होगा। जवाब सही न आने पर विभाग की ओर से एक तरफा कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार भटियात जोन के करीब साठ प्रतिशत स्कूल प्रभारियों ने अपने स्कूल के खिलाड़ियों को धुलारा में शुरू हुई तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका नहीं दिया। इस प्रतियोगिता में जोन के केवल 54 स्कूलों के 462 छात्र-छात्राओं ने ही अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिन स्कूलों की टीमें नहीं पहुंची हैं, उनकी सूची विभाग ने मांगी है। खेल प्रभारी जन्म सिंह ने बताया कि भटियात जोन के तहत आने वाले जिन स्कूलों ने अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित न करने वाले स्कूल प्रभारियों से इसका कारण पूछा जाएगा और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।