{"_id":"5f4d24da8ebc3e2a925bcc55","slug":"50-challan-to-voilation-of-treffic-rule-in-chamba-chamba-news-sml3435622174","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों के काटे चालान
विज्ञापन
चंबा। यातायात पुलिस ने चंबा में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को एएसआई चंद्रहंस और उनकी टीम ने पक्काटाला मार्ग पर नाका लगाकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब पचास दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए।
एएसआई चंद्रहंस ने बताया कि यातायात पुलिस ने बिगडै़ल वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए चंबा में अभियान छेड़ा है। इसके तहत जगह-जगह नाके लगाकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।
पक्काटाला मार्ग पर दोपहिया वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। इसके चलते सोमवार को यातायात पुलिस ने उपरोक्त मार्ग पर नाका लगाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा।