फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   46 crore water scheme section for chamba salooni

सलूणी-मंजीर-देवी-डियुर पेयजल योजना पर खर्च होंगे 46 करोड़ रूपये

Wed, 01 Jan 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
46 crore water scheme section for chamba salooni
सलूणी (चंबा)। सलूणी-मंजीर-देवी-डियुर पेयजल योजना पर विभाग की ओर से 46 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस योजना का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर भी करवा दिए हैं। संबंधित ठेकेदार को तीन सालों के भीतर पेयजल योजना का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पेयजल योजना से उपमंडल की 20 पंचायतों की पेयजल किल्लत दूर होगी। पेयजल योजना से बीस पंचायतों की डेढ़ सौ बस्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। तीस हजार से अधिक आबादी इस पेयजल योजना का लाभ उठाएगी। इस योजना को स्वीकृति मिलने पर लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

पंचायत समिति उपाध्यक्ष योग सिंह गौतम, मंजीर के प्रधान नरेंद्र कुमार, दिघाई प्रधान महेशो देवी, सूरी प्रधान लीला देवी, खरल के बीडीसी सदस्य किशोरी लाल, बीडीसी सदस्य बिंदिया ठाकुर और मुकेश शर्मा ने बताया कि उपरोक्त पेयजल योजना से ग्राम पंचायत सलूणी, खरोटी, लिग्गा, खरल, सियुला, सालवां, मोडा, सेरी, दिघाई, मंजीर, ब्याणा, सिंगाधार, डियुर, डांड, पुखरी सहित अन्य पंचायतें लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर का आभार जताया है। आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता सरवन कुमार ने बताया कि उपरोक्त योजना के टेंडर हो चुके हैं। तीन सालों में पेयजल योजना का कार्य भी पूरा हो जाएगा। ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed