फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   45 people caught stealing electricity by latching, fine recovered Rs 4 lakh

Chamba News: कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने वाले 45 लोग पकड़े, चार लाख रुपये वसूला जुर्माना

Tue, 17 Oct 2023 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
45 people caught stealing electricity by latching, fine recovered Rs 4 lakh
चंबा। कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने वाले 45 लोगों पर विद्युत बोर्ड के उड़नदस्ते ने शिकंजा कस दिया है। विद्युत मंडल चंबा के तहत आते परिक्षेत्र में उड़नदस्ते में शामिल टीम ने बिजली की मुख्य लाइन से कुंडी लगाकर बोर्ड प्रबंधन को चपत लगाने वाले लोगों से चार लाख जुर्माना वसूला है। इतना ही नहीं, टीम ने कुंडी लगाने के लिए बिछाई गई बिजली की तारों को जब्त कर कर लिया है। उड़नदस्ते ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि टीम के जाने के बाद यदि पुन: उन्होंने कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

उड़नदस्ते की कार्रवाई ने बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचाकर रख दिया है। घरों के लिए बिजली कनेक्शन लेने के बाद उसके आधार पर बिजली का प्रयोग आटा चक्की और मशीनरी समेत अन्य मोटर संचालित करने के लिए किया जा रहा है। इससे सीधे तौर पर विद्युत बोर्ड प्रबंधन को चूना ही लग रहा है। बिजली की क्षमता से अधिक खपत होने से आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। इससे बोर्ड प्रबंधन को घाटा उठाना पड़ रहा है। इसके तहत अब विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर से बिजली चोरी करने वालों पर नकेल कसने के लिए उड़नदस्ते गठित किए हैं। ये उड़नदस्ते विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में जाकर मीटर चैकिंग समेत चोरों पर नकेल कस रहे हैं।
विज्ञापन

1250 मीटरों की
विद्युत बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक चंबा मंडल के तहत आते क्षेत्रों में 1250 उपभोक्ताओं के मीटर चैक किए गए। इसमें उड़नदस्ते ने 45 लोगों को बिजली चोरी करते वक्ता, जबकि, 88 उपभोक्ता क्षमता से अधिक खपत करते पाए गए। साथ ही 22 लोग घरेलू मीटरों की एवज में कामर्शियल उपयोग करते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आगामी समय में भी बोर्ड की ओर से ऐसे अभियान चलते रहेंगे।
परवेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत मंडल चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed