{"_id":"5c659182bdec2273771f381a","slug":"41550160258-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को किसी टेस्ट के नहीं देने पड़ेंगे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को किसी टेस्ट के नहीं देने पड़ेंगे पैसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों को राहत : चंबा मेडिकल कॉलेज में हर टेस्ट मुफ्त
पंजीकरण के बाद अस्पताल में मरीजों को निशुल्क में मिलेगी हर टेस्ट की सुविधा
प्रदेश सरकार ने जारी किया बजट, जिले की छह लाख आबादी को लाभ
प्रवीण कुमार
चंबा। मरीजों के लिए बड़ी खबर है। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अब टेस्ट मुफ्त में होंगे। एक्सरे, सीटी स्कैन सहित अन्य सभी प्रकार के टेस्ट मरीजों के मुफ्त में होंगे। पहले यह सुविधा सिर्फ उपचाराधीन मरीजों और आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को मिलती थी। अब अस्पताल में ओपीडी में जांच करवाने वाले मरीजों को भी यह सुविधा मिलेगी। मरीजों को अब निजी लैबों में टेस्ट करवाने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज की आरकेएस समिति को बीस लाख की धनराशि दी गई है। इस धनराशि से मरीजों के सभी प्रकार के टेस्टों के खर्च का निर्वहन होगा।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से अस्पताल के वार्ड स्टाफ सहित लैब इंचार्ज को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए सिर्फ फीस काउंटर पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। टेस्ट के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। पहले एक्सरे, सीटी स्कैन सहित अन्य टेस्ट करवाने की एवज में मरीजों को सरकारी दरों के हिसाब से पैसे देने पड़ते थे। चंबा मेडिकल कॉलेज में रोजाना दो हजार की ओपीडी रहती है। इनमें से ज्यादातर मरीजों को डॉक्टर कोई न कोई टेस्ट जरूर लिखते हैं। कई मरीज सरकारी लैब में ये टेस्ट करवाते हैं। कई निजी लैब में जाकर टेस्ट करवाते हैं। जिले की छह लाख आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
---
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि मरीजों के मेडिकल कॉलेज में सभी टेस्ट मुफ्त होंगे। मरीजों की सुविधा के लिए स्टाफ को इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है।