{"_id":"5b5c9a434f1c1b54638b525c","slug":"41532795459-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग बहाल करने गई टीम पर गिरे पत्थर, जेसीबी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग बहाल करने गई टीम पर गिरे पत्थर, जेसीबी क्षतिग्रस्त
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
landslide
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। दस दिनों से बंद पड़े तरेला-मंगली मार्ग को बहाल करने के दौरान लोनिवि की टीम भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी के ऊपर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया। चालक ने छलांग लगाकर किसी तरह से जान बचाई। पत्थर गिरने से जेसीबी का शीशा टूटने के साथ क्षतिग्रस्त हो गई है।
इस वजह से मार्ग को बहाल नहीं किया जा सकता है। लोनिवि श्रमिक यहां बार बार होने वाले भूस्खलन से खौफजदा हैं। इस वजह से मंगली और बोंदेड़ी पंचायतों में रहने वाली पांच हजार आबादी का संपर्क तीसा मुख्यालय से कट गया है। इस वजह से लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। राशन की सप्लाई भी पंचायतों में खत्म हो चुकी है। मार्ग बंद होने से सरकारी राशन की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि उपरोक्त मार्ग को बहाल करने गई टीम पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। गनीमत रही कि कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया। भूस्खलन बंद होने के बाद दोबारा मार्ग को खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन