{"_id":"5b2e4c4b4f1c1bb0318b8505","slug":"41529760843-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में विकास कार्य लटकाने वाले ठेकेदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में विकास कार्य लटकाने वाले ठेकेदारों को नोटिस
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
notice
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजीत शर्मा
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र में विकास कार्यों को लटकाने वाले आधा दर्जन से अधिक ठेकेदारों को लोक निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। अगर इन ठेकेदारों ने इसके बावजूद तय समय अवधि कार्य शुरू नहीं किए गए तो उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इन सभी ठेकेदारों ने एक से अधिक कार्य लिए हैं। इस वजह से यह कोई भी काम समय पर पूरा नहीं कर पा रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
इसमें पुलों, डंगों के निर्माण समेत सड़कों के कार्य शामिल हैं। ठेकेदारों की लापरवाही के कारण क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। इसको देखते हुए अब विभाग ने ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है ताकि इन विकास कार्यों को गति मिल सके। परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में स्थानीय विधायक जियालाल कपूर ने आईपीएच और लोनिवि के काम लटकाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही अब विभाग ने कार्यों में लापरवाही और लेटलतीफी बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
जिन ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं, अगर उन्होंने तय सीमा अवधि के भीतर अधूरे कार्यों को पूरा नहीं किया तो विभाग ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर देगा। विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए ठेकेदारों को समय अनुसार कार्य पूरे करने होंगे। इसकी वजह यह है कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर में नवंबर से लेकर मार्च माह तक बर्फबारी और बारिश का मौसम रहता है। इस दौरान कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
सात महीने की अविध में ही यहां कार्य हो पाते हैं। अगर ठेकेदार इस दौरान भी कार्य में लापरवाही बरते तो इन कार्यों को करने में वर्षों का समय लग जाता है। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता इंद्र ठाकुर उत्तम ने बताया कि काम लटकाने वाले 15 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। अगर नोटिस के बाद भी ठेकेदार कार्य को पूर्ण नहीं करते हैं तो उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।