फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सात दशक से लोग कर रहे गांव में बिजली पहुंचने का इंतजार

सात दशक से लोग कर रहे गांव में बिजली पहुंचने का इंतजार

Sun, 17 Jun 2018 11:31 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
सात दशक से लोग कर रहे गांव में बिजली पहुंचने का इंतजार
सुरंगाणी (चंबा)। भले ही प्रदेश सरकार हर गांव को विद्युत से जोड़ने के दावे करती हो। लेकिन जिले के कई गांव अभी तक ऐसे हैं जहां बिजली एक सपना है। ग्रामीणों को इसका पिछले सात दशकों से इंतजार है। गांव में अभी तक बिजली की लाइन नहीं पहुंच पाई है। सलूणी तहसील के तहत ग्राम पंचायत सिंगाधार के गांव सार में आज दिन तक बिजली नहीं पहुंची है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो इस बारे वे कई विद्युत बोर्ड के अधिकारियों व सरकार से मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्हें बिजली की सौगात नहीं मिल पाई है। यहां आज भी बिना बिजली के लोग रातें काट रहे हैं। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। यहां के बाशिंदे दिन के उजाले मेें अपना कामकाज निपटा कर सायं काल से पहले ही घरों में कैद हो जाते हैं। बच्चों को शाम ढलने से पहले ही स्कूल का काम निपटाना पड़ता है। सरकार बडे़-बडे़ दावे करती है लेकिन यहां सरकार के दावे खोखले साबित हो चुके हैं। यहां का गांव सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों मुन्नू, लतिफ, यूसुफ, शाम दीन, लालू, जानो, काला आदि कहना है कि राजनीतिज्ञ यहां आकर बिजली पहुंचाने की बात करते हैं। लेकिन, चुनाव जीत जाने के बाद यहां का दौरा करना व समस्याएं हल करना जरूरी नहीं समझते। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से गुहार लगाई है कि जल्द सार गांव को बिजली सुविधा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंग्गाधार पंचायत प्रधान चतर सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत रूप में उन्होंने विद्युत बोर्ड सलूणी को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
एसडीओ सलूणी कुलबीर सिंह परमार ने बताया कि उक्त लोगों का नाम बिजली घर-घर योजना में डाल दिया गया है। जैसे ही इसकी स्वीकृति मिलेगी वैसे ही इन लोगों को बिजली कनेक्शन प्रदान करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed