फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा मेडिकल कॉलेज को मिलीं 90 स्टाफ नर्सें

चंबा मेडिकल कॉलेज को मिलीं 90 स्टाफ नर्सें

Mon, 07 May 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज को मिलीं 90 स्टाफ नर्सें
nurse

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार ने 90 स्टाफ नर्सों के ऑर्डर कर दिए हैं। इसकी अधिसूचना मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के पास पहुंच चुकी है। अब मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्सों की कमी की वजह से मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इसके साथ ही 20-20 मरीजों की देखभाल करने वाली अकेली स्टाफ नर्सों को भी राहत मिलेगी। चंबा मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्सों की लंबे समय से कमी चल रही थी। इसको लेकर प्रबंधन की ओर से प्रदेश सरकार को अवगत करवाया गया था। सरकार की ओर से चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए 90 स्टाफ नर्सों के ऑर्डर किए गए हैं। जोकि शीघ्र ही अस्पताल में सेवाएं देंगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में 400 मरीजों की देखभाल 40 स्टाफ नर्सों के जिम्मे हैं। इसकी वजह से मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों की सुविधाओं को लेकर अकसर प्रबंधन से शिकायत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्सें स्टाफ की कमी का रोना रोती रहती है। हालत यह है कि एक नर्स को 20 से ज्यादा मरीज देखने पड़ते हैं। इसकी वजह से मरीज को पर्याप्त समय नहीं दे पाती हैं। मगर अब ऐसा नहीं होगा। अब अस्पताल में बाकि स्टाफ के साथ-साथ स्टाफ नर्सों की भी भरमार होगी। हरेक मरीज की देखभाल को लेकर एक स्टाफ नर्स मौजूद रहेगी।


शीघ्र ज्वाइन करेंगी 90 स्टाफ नर्सें : प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चंबा के लिए 90 स्टाफ नर्सों के ऑर्डर किए हैं। यह शीघ्र ही अस्पताल में अपनी ज्वाइनिंग देंगी। इन नर्सों की नियुक्ति प्रदेश सरकार ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed