{"_id":"5a71f8a24f1c1b92268b7825","slug":"41517418658-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक सहायक अध्यापकों में जगी नियमितीकरण की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक सहायक अध्यापकों में जगी नियमितीकरण की उम्मीद
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
15 सालों से सेवाएं दे रहे प्राथमिक सहायक अध्यापक हो नियमित
जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश सरकार से नीति बनाने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला मुख्यालय में बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिला संयोजक सुरेश कुमार ने की। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। इसमें संघ की समस्याओं और मांगों के बारे में चर्चा की गई। संघ ने बैठक के दौरान उम्मीद जाहिर की है कि आगामी बजट सत्र में सरकार प्राथमिक सहायक अध्यापकों को नियमित करेगी। बैठक में सदस्यों ने कहा कि नियमितीकरण का प्राथमिक सहायक अध्यापक पिछले 15 सालों से इंतजार कर रहे हैं। बैठक के दौरान अध्यापक हेमराज ने कहा कि प्रदेेश सरकार ने प्राथमिक सहायक अध्यापकों के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। जिला संयोजक सुरेश कुमार ने बताया कि चार फरवरी को भी बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों को बैठक में भाग लेने का आह्वान किया गया। इसमें बली राम, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, हेमराज, नरेश कुमार, प्रदीप सिंह, अजय कुमार और मदन लाल मौजूद रहे।