{"_id":"5a4fa5894f1c1b273c8b4e3d","slug":"41515169161-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर, खज्जियार व तीसा सहित जोत की पहाड़ियां बर्फबारी से सरोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर, खज्जियार व तीसा सहित जोत की पहाड़ियां बर्फबारी से सरोबार
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला की ऊंची पहाड़ियां वीरवार देर रात बर्फबारी से सराबोर हो गई। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वीरवार को भरमौर मुख्यालय सहित ऊंचाई वाले स्थानों में उलांसा, मलकौता, सुप्पा, चौबिया, कुगती, पूलन, ग्रीमा, चलेड़, सवाई ककरी, क्वारंसी, मिनी स्विटजलैंड खज्जियार, जोत, लक्कड़मंडी में दो से तीन इंच बर्फबारी हुई। वीरवार देर रात हुई बारिश से जिलावासी हैरान है। बर्फबारी के चलते शुक्रवार की सुबह लोगों को काफी दिक्कतें पेश आई। बर्फबारी की वजह से जिला मुख्यालय से भरमौर के निकले बड़े वाहन शुक्रवार दोपहर तक ही भरमौर पहुंच पाए। वहीं मार्ग पर फिसलन होने के चलते लक्कड़मंडी खज्जियार सहित जोत मार्ग पर वाहनों की रफ्तार दोपहर तक थमी रही। बर्फ पिघलने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई।
गौरतलब है कि नए साल के बाद पहली बार बर्फबारी हुई है। इससे पहले दिसंबर माह में बर्फबारी हुई थी। पिछले काफी दिनों से लगातार धूप सेंकने का आनंद ले रहे थे। लेकिन वीरवार को देर शाम अचानक मौसम खराब हो गया और ऊंची पहाड़ियों में बर्फ की चांदी बिखर गई। जिले के किहार, संघणी, भरमौर, जोत की ऊपरी चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में शुष्क ठंड पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है।
इनसेट
चुराह की ऊंची पहाड़ियों में भी हुई बर्फबारी
चुराह क्षेत्र के तहत बैरागढ़, टेप्पा, मक्का, सकलोगा व धार में भी चार से छह इंच तक हिमपात हुआ। बर्फबारी के चलते पूरा इलाका प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया। यहां भी बर्फबारी के चलते सुबह के वक्त काफी ठंड रही।
विज्ञापन
इनसेट
शुक्रवार को मौसम रहा कूल-कूल
वहीं वीरवार देर रात को ऊंची पहाड़ियों में हुए हिमपात के बाद मौसम काफी ठंडा रहा। दोपहर तक आंशिक धूप रही। इसके बाद मौसम बादलों से घिर गया। ऊंची पहाड़ियों में हिमपात की वजह से समूचा जिला प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया है।