फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किलाड़ से चंबा के लिए हुई उड़ान, दो मरीजों समेत कई यात्री पहुंचे चंबा

किलाड़ से चंबा के लिए हुई उड़ान, दो मरीजों समेत कई यात्री पहुंचे चंबा

Sun, 31 Dec 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
किलाड़ से चंबा के लिए हुई उड़ान, दो मरीजों समेत कई यात्री पहुंचे चंबा
हेलीकाप्टर - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के किलाड़ के लिए सीजन की पहली उड़ान रविवार को हुई। सर्दियों के मौसम में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से पांगी के लोगों ने राहत की सांस ली है। चौपर से किलाड़ के 14 यात्रियों को सुल्तानपुर हैलीपैड पहुंचाया गया। जबकि 12 यात्रियों को सुल्तानपुर से किलाड़ हैलीपैड लाया गया। इसके अलावा भुंतर से किलाड़ 18 और किलाड़ से भुंतर 14 यात्री पहुंचाए गए। चौपर में दो बीमार महिलाएं भी थीं। इन्हें एंबुलेंस के माध्यम से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां उनका उपचार जारी है। महिला बेगो देवी (75) पत्नी गोकल निवासी सुराल बीते दिनों घर में गिरकर घायल हो गई थीं। मगर बर्फबारी की वजह से रास्ते बंद होने के चलते महिला तीन दिन बाद किलाड़ अस्पताल पहुंची। यहां रविवार को उड़ान की सूचना मिलने पर महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरी महिला मोहिनी देवी पत्नी मोहन लाल भी बीमार थीं। किलाड़ अस्पताल से महिला को भी रेफर किया गया था। बीते दिनों पांगी घाटी में भारी बर्फबारी के कारण चंबा के लिए सभी रास्ते बंद हो गए हैं। इसके कारण यहां केवल हवाई उड़ान से ही आवाजाही संभव है। हवाई उड़ान से पिछले काफी समय से पांगी जाने के लिए तरस रहे घाटी के लोगों को चंद मिनटों में पांगी पहुंचकर काफी राहत मिली है। चंबा में पांगी घाटी के लिए सीजन की पहली उड़ान हुई है। इससे लोगों ने घाटी से चंबा के लिए पलायन करना शुरू कर दिया है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आगामी समय में भी पांगी के लिए हवाई उड़ानें लगातार चलती रहें। ताकि पांगी घाटी में आने और यहां से जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि पांगी घाटी के लिए पहली उड़ान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed