{"_id":"5a3282dc4f1c1b8d698c19f1","slug":"41513259740-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखराल और तलाई गांव में दो दिनों से पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखराल और तलाई गांव में दो दिनों से पसरा अंधेरा
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
लौ जलाकर पढ़ाई करने को मजबूर विद्यार्थी
दो दिन से अंधेरे में किहार क्षेत्र के जखराल और तलाई गांव
भारी बर्फबारी से बिजली लाइनें टूटने से पेश आई समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
किहार (चंबा)। किहार परिक्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत किलाड़ के गांव जखराल और तलाई में बीते दो दिनों से बिजली की सप्लाई बाधित है। बिजली की आपूर्ति ठप होने से स्कूली बच्चे लकड़िया जलाकर और मिट्टी तेल के दीये जलाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। वहीं, दूसरी और गृहणियों को भी घरों के काम निपटाने में परेशानियां ही उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में बंद पड़ी बिजली की सप्लाई को सुचारु करवाया जाए।
गौरतलब हो कि किहार परिक्षेत्र के अधीन आने वाले दो गांवों में बुधवार अल सुबह से ही बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी है। बिजली की आपूर्ति बंद होने की सूरत में दो गांवों के तीन दर्जन परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो जगह-जगह बिजली की तारें टूटी हुई हैं। इसे विद्युत बोर्ड के कर्मचारी ही दुरुस्त कर सकते हैं। बिजली न होने का सबसे अधिक नुकसान स्कूली बच्चों को ही उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण मदन लाल, सुरेश, सरेंद्र कुमार, चंपा देवी, मालती देवी, उत्तम चंद और रिझू राम ने बताया कि तलाई गांव में ढाई फुट तक बर्फबारी हुई है। तो वहीं, जखराल गांव में दो फुट तक हिमपात हुआ है। ऐसे में बिजली के गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बोर्ड के अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में बिजली की सप्लाई को सुचारु करवाने की मांग की है।