{"_id":"5942bf624f1c1b62518b4600","slug":"41497546594-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में बुद्देश्वर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में बुद्देश्वर अव्वल
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिहुंता (चंबा)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलारा में चल रही अंडर-14 भटियात जोन की खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में समलेऊ स्कूल के बुद्देश्वर ने पहला स्थान झटका। भराड़ी स्कूल के अमित ठाकुर दूसरे व चूहन के कर्म सिंह तीसरे स्थान पर रहे। दो सौ मीटर रेस में बुद्देश्वर, अमित ठाकुर व संदीप ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ में समलेऊ के विरेंद्र ने पहला, समलेऊ के यतिन ठाकुर ने दूसरा और बलेरा स्कूल के नमित शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। छह सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में समलेऊ स्कूल के विरेंद्र, सुदली के आशीष ठाकुर व बलेरा के नमित शर्मा ने क्रमश: पहला दूसरा व तीसरा स्थान झटका। शाट पुट प्रतियोगिता में समलेऊ के विरेंद्र, सिहुंता के बादल और गुनियाल स्कूल के राघव शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो व लांग जंप में बुद्देश्वर ने पहला स्थान हासिल किया। हाई जंप प्रतियोगिता में समलेऊ के विरेंद्र ने पहला, संदीप कुमार ने दूसरा और ढाडु के मुकेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
000