फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   40 late consumers will appear in Lok Adalat

लोक अदालत में 40 लेटलतीफ उपभोक्ताओं की होगी पेशी

Fri, 18 Nov 2022 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
40 late consumers will appear in Lok Adalat
चंबा। बिजली बिल की अदायगी न करने वाले 40 उपभोक्ताओं को अब अपनी लेटलतीफी का खामियाजा भुगतना होगा। विद्युत उपमंडल धरवाला के तहत आते ऐसे उपभोक्ताओं के मामले अब राष्ट्रीय लोक अदालत को भेज दिए गए हैं। बिजली बिल की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं पर अब बोर्ड सख्त हो गया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं से करीब दस लाख की राशि वसूलनी है लेकिन उपभोक्ता इस राशि को जमा नहीं करवा रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन कभी भी इन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल की राशि को जमा नहीं करवाया। बहरहाल, अब बोर्ड ने सख्त कदम उठाया है। बोर्ड हर माह बिजली के बिल जारी करता है जिससे सभी उपभोक्ता हर माह अपना बिल आसानी से दे सकें। अगर कुछ उपभोक्ता बिजली बिल देने में पीछे रह जाते हैं तो बोर्ड उन्हें मोहलत भी देता है। लेकिन बार-बार हिदायत देने के बाद भी जो उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कनेक्शन काटने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

बहरहाल, बोर्ड अब बिजली बिल जमा न करवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। विद्युत बोर्ड उपमंडल धरवाला के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 40 उपभोक्ताओं की सूची भेजी गई है जहां उनकी पेशी होगी और बिजली बिल की राशि का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed