फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   40 cedar sleepers were seized from the houses of the complainant and the accused.

Chamba News: शिकायतकर्ता और आरोपी के घरों से पकड़े देवदार के 40 स्लीपर

Sun, 28 Dec 2025 11:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Dec 2025 11:33 AM IST
विज्ञापन
40 cedar sleepers were seized from the houses of the complainant and the accused.
चुराह में अवैध कटान का मामला : व्यक्ति ने महिला पर लगाया अवैध कटान का आरोप, जांच में फंसे दोनों
विज्ञापन

महिला के घर से मिले 34 और शिकायतकर्ता के घर से मिले छह स्लीपर
दोनों के पास लकड़ी को लेकर नहीं मिले दस्तावेज, विभाग कर रहा कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन मंडल चुराह में विभाग ने अवैध कटान के शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों के घरों से देवदार लकड़ी के 15 और कायल के 25 स्लीपर पकड़े। मान सिंह ने वन विभाग में शिकायत दर्ज करवाई कि कस्तूरी देवी ने अपने घर पर जंगल से देवदार के पेडों का अवैध कटान करवाकर स्लीपर छुपा रखे हैं।
विभाग ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए एक टीम का गठन किया और महिला के घर की तलाशी का सर्च वारंट जारी किया। जब टीम ने महिला के घर की तलाश ली तो वहां पर कुल 34 स्लीपर बरामद हुए। इसमें नौ देवदार और 24 कायल की लकड़ी के थे। इसी महिला ने शिकायत कर्ता मान सिंह पर भी अवैध रूप से देवदार की लकड़ी घर पर रखने का आरोप लगाया। निष्पक्ष जांच करते हुए जब विभागीय टीम शिकायतकर्ता मान सिंह के घर की तलाशी करने पहुंची तो वहां पर उन्हें छह देवदार के स्लीपर मिले। इन दोनों के पास इन स्लीपरों से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। इससे यह साबित होता है कि यह स्लीपर अवैध कटान से जमा किए गए थे। इन स्लीपरों की मार्केट वैल्यू करीब ढ़ाई लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


वन विभाग इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए अपने साथ बणंतर पंचायत के प्रधान भीलो राम और वार्ड सदस्य बाली को भी साथ लिया। उनके सामने सर्च अभियान चलाया गया और घरों से जो लकड़ी बरामद हुई उसकी कार्रवाई भी उनके सामने ही की गई। विभाग ने स्लीपरों को अपने कब्जे में ले लिया है। अब इस बात की तफ्तीश की जा रही है कि आखिरकार ये स्लीपर किस जंगल से पेडों को काटकर लाए गए। उन पेडों की भी निशानदेही विभाग करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर की थी शिकायत
शिकायतकर्ता ने महिला के खिलाफ अवैध कटान की शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की थी। ऐसे में जब यह शिकायत विभाग के पास पहुंची तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई गई। लेकिन जांच के दौरान शिकायत कर्ता के घर पर भी लकड़ी बरामद हुई।

इनसेट
अवैध कटान की शिकायत करने और आरोपी दोनों के घरों से देवदार की लकड़ी के स्लीपर बरामद हुए हैं। दोनों के पास लकड़ी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। विभाग इस मामले में गहनता से जांच कर रहा है। - सुशील कुमार गुलेरिया,वन मंडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed