फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   39 posts of TGT will be filled from ex-servicemen quota

Chamba News: भूतपूर्व सैनिक कोटे से भरे जाएंगे टीजीटी के 39 पद

Thu, 21 Sep 2023 10:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
39 posts of TGT will be filled from ex-servicemen quota
चंबा। जिला चंबा में टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल अध्यापकों की नियुक्तियां होगी। इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में 26 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग की ओर से इसके लिए जिला के विभिन्न रोजगार कार्यालयों से पात्रों की सूची मांगी गई थी। इसी के आधार पर अब कॉल लेटर जारी कर दिए है।
विज्ञापन


विभाग ने निर्देश दिए है कि जिन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पत्र प्राप्त नहीं होते है तो वे नाम और बायोडाटा फॉर्म विभाग के कार्यालय की वेबसाइट के जरिए प्राप्त कर सकते है। जानकारी के अनुसार टीजीटी नॉन मेडिकल के 19 पद भरे जाएंगे जबकि, टीजीटी मेडिकल के बीस पदों को लेकर काउंसलिंग की जाएगी। विभाग के मुताबिक इन पदों के भर जाने से स्कूली विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। अध्यापकों की नियुक्ति होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। गौरतलब है कि जिला के कुछ स्कूलों में टीजीटी अध्यापकों के पद रिक्त है। ऐसे में इन स्कूलाें में पढ़ाई सलीके से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

मगर इन पदों पर नियुक्तियां होने से विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को काउंसलिंग विभाग के कार्यालय में होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed