फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   388 employees were made to undergo election rehearsal in Bharmour.

Chamba News: भरमौर में 388 कर्मचारियों को करवाया चुनाव का पूर्वाभ्यास

Thu, 14 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 14 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
388 employees were made to undergo election rehearsal in Bharmour.
चंबा के भरमौर में चुनावी पूर्वाभ्यास के दौरान कर्मचारी।संवाद
भरमौर (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय भरमौर में प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास करवाया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी विकास शर्मा ने की।
विज्ञापन

इसमें 388 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इनमें 88 पीठासीन, 263 मतदान अधिकारी और 37 रिजर्व स्टाफ शामिल रहे।

चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। एसडीएम ने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की भूमिका अहम होती है। उन्होंने आह्वान किया कि वे रिहर्सल के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से ग्रहण करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 7 से शाम 3 बजे तक करवाई जाएगी। पूर्वाभ्यास के दौरान मतदान केंद्रों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, निर्वाचन सामग्री के प्रबंधन, मतदान की विधि तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी गई। एसडीएम ने बताया कि दूसरे चरण की चुनावी रिहर्सल 21 मई तथा तीसरे चरण का पूर्वाभ्यास 24 मई को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed