फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   3813 employees will conduct elections in 1020 polling stations in Chamba.

Chamba News: चंबा में 1020 मतदान केंद्रों में 3813 कर्मचारी करवाएंगे चुनाव

Mon, 11 May 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 11 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
3813 employees will conduct elections in 1020 polling stations in Chamba.
127 संवेदनशील और 33 अति संवेदनशील मतदान केंद्र किए हैं चिह्नित : उपायुक्त
विज्ञापन

4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जिले का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र चसक भटोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिले में 1020 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दी।
चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए 3813 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल मतदान केंद्रों में से 860 सामान्य, 127 संवेदनशील और 33 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास खंड सलूणी में 125 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 110 सामान्य और 15 संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। विकास खंड भटियात में 244 मतदान केंद्रों में 238 सामान्य और 6 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। विकास खंड मैहला में 160 मतदान केंद्रों में 116 सामान्य, 43 संवेदनशील और 1 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किया गया है। इसी प्रकार विकास खंड तीसा में 174 मतदान केंद्रों में 136 सामान्य, 23 संवेदनशील और 15 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। विकास खंड चंबा में 178 मतदान केंद्रों में 162 सामान्य, 14 संवेदनशील और 2 अति संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। विकास खंड भरमौर में कुल 87 मतदान केंद्रों में 49 सामान्य, 23 संवेदनशील और 15 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। विकास खंड पांगी में कुल 52 मतदान केंद्रों में से 49 सामान्य तथा 3 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खंड तीसा की भंजराडू ग्राम पंचायत के तहत दो महिला मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला मदन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला चसक भटोरी, समुद्र तल से लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जिले का सबसे अधिक ऊंचाई वाला मतदान केंद्र है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और सुरक्षा एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed