फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   38 schools of the district will soon get JBT teachers

Chamba News: जिले के 38 स्कूलों को जल्द मिलेंगे जेबीटी शिक्षक

Sat, 01 Jul 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 01 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
38 schools of the district will soon get JBT teachers
चंबा। जिले के 38 विद्यालयों को दो दिन के भीतर जेबीटी शिक्षक मिल सकते हैं। शिक्षकों की तैनाती के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लंबे समय से स्कूलों में ज्वाइंनिग की राह ताकने वाले 38 जेबीटी शिक्षकों को शिक्षा विभाग जल्द ज्वाइंनिग का तोहफा दे सकता है। शिक्षा विभाग ने डेढ़ माह पहले जेबीटी शिक्षकों के साक्षात्कार लिए थे।
विज्ञापन

अब सोमवार को शिक्षा निदेशालय जेबीटी शिक्षकों का फाइनल परिणाम घोषित होगा। तैनाती संबंधी आदेश मिलने के बाद जल्द शिक्षक स्कूलों में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अवकाश होने के कारण जेबीटी अध्यापक अपने शिक्षा खंड में ज्वाइंनिंग दे सकेंगे। बता दें कि जिले में अधिकांश स्कूल प्रतिनियुक्ति और एक-एक अध्यापक के सहारे चल रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में जेबीटी शिक्षकों की तैनाती के बाद स्कूलों में कुछ अदद तक तैनात अध्यापकों पर काम का बोझ कम होगा। साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई भी सुचारु रूप से चल सकेगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि 38 जेबीटी शिक्षकों की ज्वाइंनिंग को लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed