{"_id":"642318ae32276f780f03a625","slug":"37-passengers-left-for-kullu-from-pangi-in-corporation-bus-chamba-news-c-19-1-103685-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: निगम की बस में 37 सवारियां पांगी से कुल्लू के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: निगम की बस में 37 सवारियां पांगी से कुल्लू के लिए रवाना
Tue, 28 Mar 2023 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 28 Mar 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी से 37 सवारियों को लेकर कुल्लू के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मंगलवार सुबह 5:00 बजे रवाना हुई। जबकि कुल्लू से सवारियों को लेकर निगम की बस पांगी के लिए रवाना हुई। पांगी से कुल्लू के लिए बस सेवा आरंभ होने से घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। अब पांगी के बाशिंदे धीरे-धीरे पांगी से बाहर निकलना शुरू हो गए हैं।
गौरतलब है कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी के कारण पांगीवासी बर्फ में ही कैद हो गए थे। पांगी के लिए चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू से बस सेवाएं भी बाधित होने के कारण लोगों के लिए एकमात्र हवाई सेवा ही बाहर निकलने का जरिया बची थी। ऐसे में अब मौसम के बदलते तेवर के चलते धीरे-धीरे सड़कों के बहाल होने के साथ ही बस सेवाएं भी आरंभ करने की पहल एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से की गई है। सोमवार को पांगी से सुरेंद्र कुमार, किशन चंद, दिलीप कुमार और हरीश कुमार कुल्लू के लिए रवाना हुए। बताया कि निगम की बस सेवा आरंभ होने से लोगों को राहत मिली है।