{"_id":"63fa138ffa0ea244e007bab4","slug":"362-electricity-consumers-connections-will-be-cut-chamba-news-c-19-1-71486-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 362 बिजली उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 362 बिजली उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन
Sat, 25 Feb 2023 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 25 Feb 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के तहत आने वाले 362 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड ने उपभोक्ताओं को सात दिन का समय दिया है। सात दिन के भीतर जो उपभोक्ता अपना लंबित बिल जमा नहीं करवाएंगे, उनके बिजली कनेक्शन को अस्थायी तौर पर काट दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करके आखिरी चेतावनी दे दी है। अस्थायी तौर पर कनेक्शन कटने के उपरांत उपभोक्ताओं को दोबारा बिजली कनेक्शन लेने के लिए पहले लंबित बिल जमा करवाना होगा। उसके साथ ही ढाई सौ रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी जमा करवाना होगा तब जाकर उन्हें दोबारा बिजली नसीब होगी।
बोर्ड को इन उपभोक्ताओं से बिल के रूप में 9.14 लाख रुपये की धनराशि वसूलनी है। इसे जमा करवाने को लेकर उपभोक्ता काफी समय से आनाकानी कर रहे हैं। बिजली बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं को लंबित बिल चुकाने के लिए नोटिस भेजे लेकिन उपभोक्ताओं ने बिल की अदायगी करना जरूरी नहीं समझा। इसके चलते बोर्ड ने अब ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय किया है। आखिरी चेतावनी के रूप में उपभोक्ताओं को लंबित बिल जमा करवाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।