फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   36 contract workers of Chamera Power Station have not received salary since January

Chamba News: चमेरा पावर स्टेशन के 36 अनुबंध श्रमिकों को जनवरी से नहीं मिला वेतन

Wed, 13 Mar 2024 07:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 13 Mar 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
36 contract workers of Chamera Power Station have not received salary since January
चमेरा पावर स्टेशन के 36 अनुबंध श्रमिकों को जनवरी से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन

बोले, वेतन न मिलने से परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की पढ़ाई का खर्च चलाना हो रहा मुश्किल
चमेरा प्रोजेक्ट प्रबंधन से ठेकेदारों को वेतन का जल्द भुगतान करने के निर्देश देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बाथरी (चंबा)। चमेरा पावर स्टेशन (एक) समलेऊ में कार्यरत 36 अनुबंध श्रमिकों को जनवरी से अब तक का मासिक वेतनमान नहीं मिल पाया है। वेतनमान के अभाव में अनुबंध श्रमिकों को अपने परिवारों का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई का खर्च चलाना भी मुश्किल हो चुका है। श्रमिकों का कहना है कि इससे पूर्व भी कई बार ठेकेदार की ओर से श्रमिकों को समयानुसार वेतनमान नहीं दिया गया है। इससे श्रमिकों की परेशानियों में इजाफा ही हो रहा है। श्रमिकों ने चमेरा प्रबंधन से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार को निर्देश जारी करवा कर उन्हें वेतनमान प्रदान करवाया जाए।
श्रमिकों में झांपलो देवी, सीमा देवी, रेखादेवी, परवीना देवी, राज कुमार, अजय कुमार, नरेश कुमार, जोगेंद्र कुमार, अनिल कुमार और चुहडू राम ने बताया कि महंगाई के दौर में भी श्रमिकों को अपने वेतनमान के लिए भटकना पड़ रहा है। बताया कि चमेरा चरण प्रथम के तहत वे अनुबंध पर कार्यरत हैं। ठेकेदार के अधीन होने के चलते कई बार उन्हें महीने की पहली तारीख को वेतनमान नहीं मिल पाता है। कहा कि इस बारे में बीते माह भी चमेरा प्रशासन को अवगत करवाया गया। इसके बाद एक माह का वेतन उनके खातों में डाला गया। कहा कि ठेकेदार द्वारा बेवजह से उनका वेतनमान रोक दिया जाता है।
विज्ञापन

उधर, चमेरा के हेड ऑफ प्रोजेक्ट आदित्य गौतम ने बताया कि ठेकेदार को अनुबंध श्रमिकों का वेतनमान जारी करने को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऐसा न करने पर ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed