फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   35 shopkeepers have not paid rent for five years, the Municipal Corporation is preparing to take strict action.

Chamba News: पांच साल से किराया नहीं दे रहे 35 दुकानदार, नप सख्ती की तैयारी में

Wed, 10 Dec 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
35 shopkeepers have not paid rent for five years, the Municipal Corporation is preparing to take strict action.
चंबा। नगर परिषद के तहत किराये पर संचालित दुकानों के करीब 35 दुकानदार पांच साल से किराया नहीं दे रहे हैं। इन दुकानदारों पर 25 लाख रुपये का बकाया है। नगर परिषद ने कई बार नोटिस जारी कर इन्हें चेतावनी दी, लेकिन अधिकांश दुकानदारों ने बकाया राशि चुकाने में कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से अब इन सभी दुकानदारों को अंतिम नोटिस भेजा जाएगा। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि यदि इस बार भी किसी ने किराया जमा नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुकानों पर ताला भी लगाया जा सकता है। विकास कार्यों और सार्वजनिक सुविधाओं को सुचारु रखने के लिए किराया वसूली बेहद जरूरी है। इसलिए अब किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद के दायरे में करीब 450 दुकानें किराये पर ली है। जिनसे नगर परिषद किराया वसूलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed