फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   35 school defaulter by education department

जिला के 27 सीनियर सेकेंडरी व 14 हाई स्कूल डिफॉल्टर घोषित

Mon, 17 Feb 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
35 school defaulter by education department
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों केे सीएंडवी अध्यापकों का स्थापना विवरण (प्रत्येक तिमाही) न भेजना भारी पड़ गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 29 सीनियर सेकेंडरी और छह हाई स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से स्कूलों में हड़कंप मच गया है। समय रहते विवरण न भेजने वाले स्कूलों की डिफॉल्टर सूची सोमवार को जारी की गई। अब इसे अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। विभाग की तरफ से यह कार्रवाई करने का मकसद लेटलतीफ स्कूल प्रमुखों पर शिकंजा कसना है। जिससे भविष्य में कार्यालय से मांगी गई जानकारी को वे तय समयावधि के भीतर जमा करवाएं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सीएंडवी अध्यापकों का स्थापना विवरण सभी स्कूलों से मांगा था। हर तिमाही बार यह ब्यौरा स्कूलों से मांगा जाता है। मगर 35 स्कूलों ने यह ब्योरा जमा नहीं करवाया है। विभाग ने इसके लिए तीन बार रिमाइंडर जारी किया। बावजूद इसके स्कूल प्रमुखों ने विभागीय कार्यालय से जारी आदेशों को हल्के में लिया। बहरहाल, विभाग ने विवरण न भेजने वाले स्कूलों को डिफॉल्टर सूची में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय की डिफॉल्टर सूची में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बरौर, बघेईगढ़, ब्वॉयज स्कूल भरमौर, चांजू, डांड, दुर्गेठी, गनेड़, होली, झज्जाकोठी, करयूणी, खुशनगरी, किहार, कोहाल, कूंर, कुठेड़, मलाल, मांधा, मन्हौता, मोरठू, नड्डल, रायपुर, रूहणूकोठी, सामरा, संघणी, सनवाल, सेंचूनाला, सुराल, टिकरू, हाई स्कूल बड़ग्रां, खडार, किलोड़, सठली, सिंगी और सियूंर शामिल है।

उप जिला शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले के 35 सरकारी स्कूलों को डिफॉल्डर घोषित किया है। सोमवार को यह सूची जारी की गई। उन्होंने कहा कि सीएंडवी अध्यापकों का स्थापना विवरण कार्यालय न आने से कार्य प्रभावित हो रहा था। विभाग ने लेटलतीफ स्कूलों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed