फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   35 farmers have abandoned farming due to the menace of stray animals.

Chamba News: लावारिस जानवरों के आतंक से 35 किसानों ने छोड़ी खेतीबाड़ी

Mon, 02 Feb 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
35 farmers have abandoned farming due to the menace of stray animals.
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत आते चुवाड़ी, बनेट, कुडणू और होबार क्षेत्र, जो कभी धान, गेहूं और मक्की की अच्छी पैदावार के लिए जाने जाते थे, आज वहां खेत खाली और बंजर पड़े नजर आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण बंदरों का आतंक, लावारिस मवेशियों की समस्या और अब जंगली सुअरों का खेतों तक पहुंचना बताया जा रहा है। इन समस्याओं से परेशान होकर क्षेत्र के करीब 35 किसानों ने खेती करना छोड़ दिया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि एक ओर सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों की जमीनी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा। पहले बंदर और लावारिस मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे, अब जंगली सुअरों ने भी किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

किसान प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार, विनोद, नरेंद्र और विजय कुमार ने बताया कि पहले वे दिन-रात खेतों में बैठकर फसलों की रखवाली करते थे। महंगे बीज खरीदकर, कड़ी मेहनत से फसल उगाने के बावजूद जब बंदर और लावारिस मवेशी पूरी फसल उजाड़ देते थे तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता था। अन्य कामों के साथ-साथ दिन-रात खेतों की निगरानी करना अब संभव नहीं हो पा रहा। लगातार नुकसान और अनिश्चित मौसम के चलते किसान मजबूर होकर खेती से दूरी बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विषय विशेषज्ञ कृषि विकास खंड सन्नी पटियाल ने बताया कि क्षेत्र में किसानों का खेती के प्रति रुझान कम हो रहा है। हालांकि विभाग की ओर से किसानों को हरसंभव सहायता देने का प्रयास किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई किसानों ने इस बार खेती नहीं की, जिसके कारण खेत खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed