{"_id":"69628a79f0509da44b0bea04","slug":"32-lakh-approved-for-installation-of-ultrasound-machine-in-chc-chudi-chamba-news-c-88-1-ssml1006-171644-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सीएचसी चूड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए 32 लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सीएचसी चूड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए 32 लाख स्वीकृत
Sun, 11 Jan 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Jan 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की 24 पंचायतों के लोगों को जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एनएचपीसी चमेरा चरण-तीन ने सीएसआर के तहत 32 लाख के बजट का प्रावधान किया है। इस बजट से यहां नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएगी।
इसके बाद 24 पंचायतों के लोगों को जरूरत पड़ने पर अपना अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 50 किलोमीटर दूर चंबा नहीं जाना पड़ेगा। यहां पर अल्ट्रासाउंड शुरू करने के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे।
पूर्व वार्ड सदस्य एवं ग्राम सुधार सभा चूड़ी के अध्यक्ष संजय राजपूत ने उपायुक्त के जरिए एनएचपीसी को सीएसआर में मशीन उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे ध्यान में रखकर एनएचपीसी ने मशीन लगाने के लिए 32 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
जल्द ही नई मशीन खरीद कर सीएचसी में स्थापित की जाएगी। सीएचसी चूड़ी में अल्ट्रासाउंड शुरू होने से ग्राम पंचायत लोथल, सुनारा, बकाण, धिमला, डुलाड़ा, ब्रेही, कुंर, छतराडी, मैहला, चड़ी, दाडवीं, बलौठ, खुंदेल, राडी, लेच, बंदला, फागड़ी, किलोड, कुनेड, गाण, प्रीणा, गैहरा, पियूहरा, गुराड़ सहित अन्य पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा।
एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक राजिल व्यास ने कहा कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए सीएसआर में 32 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।