फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   32 employee award

नागरिक सेवाएं दिवस पर 32 अधिकारी, कर्मचारी सम्मानित

Thu, 21 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Thu, 21 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
32 employee award
सम्मान समारोह में मौजूद अध‌िकारी। - फोटो : अमर उजाला

नागरिक सेवाएं दिवस बचत भवन चंबा में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के 32 अधिकारी व कर्मचारियों को उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नागरिक सेवाएं दिवस का अहम महत्व है।

विज्ञापन


यह दिन न केवल अपना आत्मविश्लेषण करने का अवसर देता है, बल्कि लोगों की सेवा करने से जुड़ी हमारी भागीदारी का स्मरण भी करवाता है। उन्होंने कहा कि चंबा जिला में पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शुभकरण सिंह ने कहा कि नागरिक सेवाएं दिवस हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्षों ने अपने विभाग संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला पर्यटन विकास अधिकारी रम्या चौहान, प्रोग्रेसिव कौंसिल अध्यक्ष हरीराम पुरी, जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र आर्य, डीआरडीए परियोजना अधिकारी संजीत सिंह ने सिविल सेवकों की भूमिका व जनता की अपेक्षाएं विषयों के ऊपर अपने विचार रखे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल महाजन, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. पूनम ठाकुर, अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रधानाचार्य विकास महाजन, ग्रामीण स्वरोजगार निदेशक मंजीत जसरोटिया, स्वास्थ विभाग की सरोज कुमारी व योगमाया, आईसीडीएस से आशीष चौहान, नीलम व कंचन, पशु पालन विभाग से डॉ. चमन सिंह व अनुपम शर्मा, पुलिस विभाग से मनोज वालिया, राकेश कुमार व विरेंद्र सिंह, बिजली बोर्ड से अनिल कुमार, नरेश कुमार व सतीश कुमार, लोनिवि से दिवांकर पठानिया व धमेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा से मधु वर्मा, अजय चौहान व भीम राज, डीआरडीए से विनोद कुमार व शोभना, उद्योग विभाग से चंद्रभूषण, राजस्व विभाग से बुशारा राम, भीमराज, धीरज कुमार व राजीव कुमार को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed