{"_id":"5cc07e02bdec225f74465c02","slug":"31556119042-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स हादसे के 16 घायल सलूणी से चंबा मेडिकल कॉलेज रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स हादसे के 16 घायल सलूणी से चंबा मेडिकल कॉलेज रैफर
विज्ञापन
बस हादसे के 16 घायल सलूणी से चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर
सलूणी-झौड़ा सड़क पर हुए हादसे में घायल हुए थे 25 लोग
बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सलूणी-झौड़ा मार्ग पर बस हादसे में घायल हुए 25 में से 16 को सीएचसी सलूणी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरंभिक जांच में बस चालक हेम सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है।
उपमंडल सलूणी के धनावल नामक स्थान पर मंगलवार देर शाम एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के साथ लगते खेत में पलट गई थी। बस के खेत में पलटने के बाद इसमें सवार लोगों में 25 लोगों को चोटें आई थी। राहत और बचाव कार्य करते हुए ग्रामीणों, अग्निशमन विभाग के जवानों, पुलिस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी सलूणी पहुंचाया था। जहां पर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों में कर्म चंद, पपी देवी, सतीश, किराडी, खेलको, प्रहलाद, कांता, रतो देवी, चिंतो देवी, बवली, अमरू, ममता, रीता, कुलदीप, चंपा, विपिन कुमार, कुलदीप, जगदीश, ओम प्रकाश, सीमा, मीर दाखु, अमर सिंह, धोबी, पूजा शामिल थे। इनमें से 16 घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचाने के बाद अब उनका उपचार आरंभ कर दिया गया है। एमएस डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि सलूणी से रेफर किए गए घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चला हुआ है। बहरहाल, उनकी हालत में सुधार है।