फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रजेरा पंचायत के तीन गांव में चार माह से ब्लैक आउट

रजेरा पंचायत के तीन गांव में चार माह से ब्लैक आउट

Wed, 24 Apr 2019 08:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
रजेरा पंचायत के तीन गांव में चार माह से ब्लैक आउट
रजेरा पंचायत के तीन गांवों में चार माह से बिजली नहीं
विज्ञापन

बारिश से क्षतिग्रस्त हुई हैं लाइनें, ग्रामीण अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर
बार-बार बोर्ड से गुहार लगाने पर भी हल नहीं हुई समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। रजेरा पंचायत के तीन गांवों में चार माह से बिजली की आपूर्ति ठप है। इस कारण एक दर्जन परिवार अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर हैं। इसका मुख्य कारण बोर्ड की लापरवाही है। क्योंकि बिजली बोर्ड ने गांव को जाने वाली बिजली लाइन को चार माह से दुरुस्त ही नहीं करवाया है। हालांकि ग्रामीण बिजली बहाल करवाने को लेकर बोर्ड के अधिकारी से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों को हर बार आश्वासन ही हाथ लगा है। रजेरा पंचायत के हडार, कुटा, द्रबड़ गांव में चार माह से बिजली की सप्लाई बंद पड़ी है।

प्रभावित परिवारों में धर्म सिंह, रत्न चंद, बजर सिंह, हेम राज और मोटा राम ने बताया कि चार माह पहले भारी बारिश के कारण बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हुई थी, जो कि आज तक दुरुस्त नहीं हो पाई। गांव में जगह-जगह बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हैं। ग्रामीण बोर्ड को इतना भी बोल चुके हैं कि बिजली लाइन दुरुस्त करवाने में वे बोर्ड का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इतना बोलने के बाद भी बोर्ड गांव में बिजली सप्लाई बहाल नहीं कर रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन और बोर्ड से मांग की है कि उपरोक्त गांव में जल्द से जल्द बिजली की आपूर्ति बहाल की जाए। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता राज सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे कोई भी शिकायत नहीं मिली है। कहा कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed