फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   आयल पंचायत के छह गांव में 25 दिनों से ब्लैक आउट

आयल पंचायत के छह गांव में 25 दिनों से ब्लैक आउट

Sun, 14 Jan 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आयल पंचायत के छह गांव में 25 दिनों से ब्लैक आउट
तीसा (चंबा)। आयल पंचायत के छह गांवों में 25 दिन से ब्लैकआउट है। गांव में रहने वाले 80 परिवार अंधेरे में रातें काटने को मजबूर हैं। बिजली बोर्ड को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्कूली बच्चों को रात के समय पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। जबकि महिलाओं को भी अपने कार्य दिन के उजाले में निपटाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान गुलशन बेगम, ग्रामीणों चेतराम, सुनील कुमार, अमर चंद, योगराज, केवल, सुरेंद्र व मान सिंह ने बताया कि गांव देहरोग, खंगू, खंगू-दो, निक्का, डिदयोठ और डिदयोग-दो में 25 दिनों से बिजली बंद पड़ी है। 25 दिन पहले गांव को बिजली उपलब्ध करवाने वाला ट्रांसफार्मर शॉट सर्किट होने से जल गया था। नया ट्रांसफार्मर स्थापित करना तो दूर रिपेयर भी नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से 80 परिवार परेशानी झेलने को मजबूर हैं। रात को ठंड काफी बढ़ जाती है, ठंड से बचने के लिए ग्रामीण हीटर का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं होने वाली हैं। ऐसे में छात्र रात के समय पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन व बिजली बोर्ड से मांग की है कि बिजली सप्लाई को जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन

जल्द बदला जाएगा खराब ट्रांसफार्मर: रोशन लाल
कनिष्ठ अभियंता रोशन लाल ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। साथ ही नए ट्रांसफार्मर की डिमांड जिला मुख्यालय भेजी गई है। जल्द ही खराब ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed