{"_id":"5a4e5b874f1c1b346f8b4fb5","slug":"31515084679-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप रावी में समाई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप रावी में समाई, चालक की मौत
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-होली मार्ग पर चोली पुल के समीप एक जीप रावी में समाने से चालक की मौत हो गई। यह हादसा वीरवार दोपहर बाद पेश आया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पहचान बलि राम पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव शुक्राह ग्राम पंचायत चन्हौता के रूप में हुई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलि राम वीरवार को मच्छैतर से होली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बलि राम चोली पुल के समीप पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब अस्सी मीटर नीचे रावी में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को रावी से निकाला और कागजी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया गया। यहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जीप के रावी नदी में गिरने से चालक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि गाड़ी रावी में समा गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।