फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drivers won't provide services if no action is taken today: Union

आज कार्रवाई न हुई तो सेवाएं नहीं देेंगे चालक : यूनियन

Sun, 06 Sep 2026 03:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Drivers won't provide services if no action is taken today: Union
चंबा। एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन चंबा ने परिवहन निगम प्रबंधन के एक अधिकारी पर धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। यूनियन के सदस्यों ने निगम को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि छह सितंबर यानी आज सुबह नौ बजे तक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो चालक बसें नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन

यूनियन के इस फैसले से चंबा क्षेत्र में एचआरटीसी बसों के संचालन पर असर पड़ सकता है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने उपमंडलीय प्रबंधक को दिए पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारी शराब के नशे में ड्यूटी पर आने और चालकों को धमकाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

अधिकारी चालकों से कथित तौर पर यह कहते हैं कि सरकार में उनकी पहुंच है और वह उनकी ट्रांसफर करवा सकते हैं और नौकरी नहीं करने देंगे। साथ ही चालकों के साथ गाली-गलौज करने के भी आरोप लगाए गए हैं। कई चालकों की इंक्रीमेंट लंबे समय से नहीं लगी है और जब चालक अपनी इंक्रीमेंट से संबंधित काम करवाने के लिए अधिकारी के पास जाते हैं तो उनसे कथित तौर पर पैसे की मांग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ड्राइवर यूनियन चंबा क्षेत्र की बैठक उपमंडलीय प्रबंधक के साथ हुई। इसमें यूनियन ने अधिकारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों और अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। उपमंडलीय प्रबंधक ने मामले में कार्रवाई के लिए 6 सितंबर सुबह 9 बजे तक का समय मांगा है। इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यूनियन अपने निर्णय के अनुसार काम बंद करने के लिए मजबूर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed