फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पंचायत शिक्षा प्रेरकों को एक वर्ष से नहीं मिला वेतन, परेशानी

पंचायत शिक्षा प्रेरकों को एक वर्ष से नहीं मिला वेतन, परेशानी

Thu, 07 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
पंचायत शिक्षा प्रेरकों को एक वर्ष से नहीं मिला वेतन, परेशानी
demo pic - फोटो : self

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंचायत शिक्षा प्रेरकों को एक वर्ष से मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते प्रेरक संघ ने वीरवार को उपायुुक्त चंबा सुदेश मोख्टा को एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने प्रधान आयुब खान ने बताया कि प्रेरक एक वर्ष से अपने मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। मानदेय नहीं मिलने से उन्हें परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही है। प्रेरकों को बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि प्रेरक पूरी ईमानदारी के साथ पंचायतों में खुले लोक मित्र केंद्रों पर सेवाएं दे रहे हैं। मगर कार्य करने के बावजूद उन्हें एक वर्ष से मानदेय नहीं मिला है। प्रेरकों को मजदूरों से भी कम दिहाड़ी (66) रुपये दी जा रही है। प्रेरकों के जैसे ही पढ़े-लिखे शिक्षकों को 50 हजार रुपये तक वेतन मिल रहा है। उनका कहना है कि अध्यापक बच्चों को पढ़ाते हैं, जबकि प्रेरक बुजुर्गों को पढ़ाने का काम कर रही हैं। यही नहीं प्रेरक सरकार की सभी योजनाएं भी लोगों तक घर-घर जाकर पहुंचाते हैं। ऐसे में उनके साथ इस प्रकार का भेदभाव किया जा रहा है। प्रेरकों ने गुहार लगाई है कि उनके लिए राज्य स्तर पर ठोस नीति बनाई जाए और लोक शिक्षा केंद्र कार्यालय खर्च भी हर माह दिया जाए। प्रेरकों ने कहा कि उन्हें मानदेय भी नहीं दिया है, ऐसे में उन्हें परिवार का भरण-पोषण करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सरकार व प्रशासन को यह सोचना चाहिए कि बिना पैसे के वे अपने परिवार का खर्चा कैसे चलाएंगे। प्रेरकों ने जिला प्रशासन व प्रदेश में बनने वाली नई सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द मानदेय दिया जाए। साथ ही प्रेरकों के लिए ठोस नीति भी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed