फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   30 link roads closed due to snowfall in Pangi valley

Chamba News: पांगी घाटी में बर्फबारी से 30 संपर्क मार्ग बंद, बहाली कार्य जारी

Mon, 17 Mar 2025 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 17 Mar 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
30 link roads closed due to snowfall in Pangi valley
पांगी के मिंधल में सड़क से बर्फ हटाने में जुटी जेसीबी मशीन। -संवाद
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में हालात सामान्य होने से पहले ही ताजा बर्फबारी ने फिर से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दो दिन पहले हुई एक फीट बर्फबारी से घाटी के 30 संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पहले कुछ सड़कें बहाल कर दी थीं, लेकिन अब वे भी दोबारा बंद हो गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को विभाग ने करियुनी, मिंधल, सुराल वैली, पुंटो, टुआन और प्रे ग्रां में जेसीबी मशीनें लगाकर सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया। अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि बर्फबारी से विभाग को करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। मौसम अनुकूल रहने पर अगले दस दिनों में मुख्य सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed