{"_id":"602e994c8ebc3ee9002bfeef","slug":"270-dld-trainees-will-practice-teaching-chamba-news-sml3614514127","type":"story","status":"publish","title_hn":"270 डीएलड प्रशिक्षु करेेंगे पढ़ाने का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
270 डीएलड प्रशिक्षु करेेंगे पढ़ाने का अभ्यास
विज्ञापन
चंबा। जिले में 270 डीएलएड प्रशिक्षुओं को बच्चों को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भावी अध्यापकों की टीचिंग प्रेक्टिस करीब दो माह तक चलेगी। प्रबंधन की ओर से प्रशिक्षुओं को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान डीएलएड प्रशिक्षु जहां बच्चों को पढ़ाने का अभ्यास करेंगे तो वहीं, दूसरी तरफ प्रशिक्षुओं को स्कूल से संबंधित तमाम जानकारी भी दी जाएगी।
दूसरी तरफ डाइट सरू प्रबंधन की ओर से बीईईओ और सीएचटी को आदेश जारी किए गए हैं कि वे पढ़ाने के अभ्यास के दौरान बच्चों की मॉनीटरिंग करें। प्रबंधन की ओर से एक-एक प्रवक्ता की ड्यूटी लगाई गई है। गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण यह आयोजन नहीं हो सका लेकिन, अब प्रशिक्षुओं को निकटवर्ती स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा गया है। एसएसए के जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि टीचिंग प्रेक्टिस के लिए 270 प्रशिक्षुओं को भेज दिया गया है। कहा कि कोरोना महामारी के चलते निकटवर्ती स्कूल में ही प्रशिक्षु पढ़ाएंगे।
हाजिरी के लिए हो अलग व्यवस्था
वहीं, दूसरी ओर से प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से भी टीचिंग प्रेक्टिस के संदर्भ में सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। जिला उप शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल से आदेश दिखाने पर ही प्रशिक्षुओं को स्कूल में आने दिया जाए। साथ ही प्रशिक्षुओं को रजिस्टर में हाजिरी न लगाने दी जाए। इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाए।