{"_id":"65f1b192d651153c3f09e29c","slug":"27-students-of-the-district-will-make-models-on-innovative-ideas-chamba-news-c-88-1-ssml1004-120428-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले के 27 विद्यार्थी इनोवेटिव आइडिया पर बनाएंगे मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले के 27 विद्यार्थी इनोवेटिव आइडिया पर बनाएंगे मॉडल
Wed, 13 Mar 2024 07:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 13 Mar 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
जिले के 27 विद्यार्थी इनोवेटिव आइडिया पर बनाएंगे मॉडल
जिला स्तरीय इंस्पायर मानक मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भी लेंगे हिस्सा
मॉडल बनाने के लिए विद्यार्थियों के खातों में डाली गई 10-10 हजार की राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। साइंस मॉडल निर्माण के लिए इनोवेटिव आइडिया देने पर जिला चंबा के 27 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। अब ये विद्यार्थी अपने इनोवेटिव आइडिया के तहत मॉडल तैयार करेंगे। आगामी समय में होने वाली जिला स्तरीय इंस्पायर मानक मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नई दिल्ली की तरफ से इन बच्चों की ओर से दिए गए बैंक खातों में दस-दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मॉडल निर्माण के लिए डाली गई है। इस राशि से विद्यार्थी मॉडल तैयार करेंगे। सरकार की ओर से इस तरह की पहल करने का मकसद स्कूली विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति दिलचस्पी बढ़ाना है।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा से करीब दो सौ विद्यार्थियों ने इसके लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन किया था। नॉमिनेशन के जरिये इन विद्यार्थियों ने अपने इनोवेटिव आइडिया शेयर किए थे। इनमें 27 विद्यार्थियों का ही चयन हुआ है। इन्हें सरकार की ओर से दस-दस हजार रुपये की राशि दी गई है। गौरतलब है कि इस योजना के तहत सात साल पहले पांच हजार रुपये की राशि दी जाती थी। ऐसे में विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए इस राशि को डबल कर दिया गया है और दस-दस हजार रुपये प्रति छात्र मिल रहे हैं।
--
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि इंस्पायर मानक के तहत 27 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन्हें सरकार की ओर से दस-दस हजार रुपये की राशि दी गई है। यह राशि विद्यार्थी मॉडल निर्माण पर खर्च करेंगे।