फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   27 new cases of corona infection surfaced in the district, 46 patients beat corona, department isolated corona infected at home

जिले में सामने आए कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले

Sun, 18 Jul 2021 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
27 new cases of corona infection surfaced in the district, 46 patients beat corona, department isolated corona infected at home
चंबा। चंबा जिला में रविवार को कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए जबकि 46 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की। कोरोना के नए मामले शहर के ओबड़ी मोहल्ला, मुगला, शाली, खुशनगरी, होली, भडेला, मल्ला व भटियात क्षेत्र से संबंधित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों को इलाज के लिए होम आइसोलेट कर दिया है। उन्ही मरीजों को कोविड केयर सेंटरों में रखा जा रहा है। जिनमें कोरोना संबंधित गंभीर लक्षण नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिला के विभिन्न इलाकों से कोरोना जांच के लिए लोगों के सैंपल एकत्रित किए थे। जिनकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास रविवार शाम को पहुंची। सैंपलों की रिपोर्ट में 27 लोग कोरोना के संक्रमित पाए गए। जिला में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 223 हो गई है जबकि 11342 लोग कोरोना को मात भी दे चुके हैं। इसके साथ 146 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में रविवार को कोरोना के 27 नए मामले आए जबकि 46 लोगों ने कोरोना को मात दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed