{"_id":"67d6bd28fd8b9d6255031b12","slug":"27-devotees-left-for-vrindavan-dham-yatra-chamba-news-c-88-1-ssml1006-146177-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वृंदावन धाम यात्रा रवाना हुए 27 श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वृंदावन धाम यात्रा रवाना हुए 27 श्रद्धालु
Mon, 17 Mar 2025 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
चंबा से वृंदावन धाम यात्रा पर रवाना होने से पहले पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला चंबा से पहली ‘गोलोक एक्सप्रेस’ वृंदावन धाम यात्रा रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना और हरिनाम संकीर्तन के साथ रवाना हुई। इस आध्यात्मिक यात्रा में जिले के 27 श्रद्धालु शामिल हुए हैं, जो पांच दिनों तक वृंदावन और मथुरा के विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे।
गोलोक एक्सप्रेस के सह-संस्थापक निखिल गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष और किफायती धाम यात्रा है, जो आगे भी जारी रहेगी। प्रत्येक यात्री से 5000 रुपये शुल्क लिया गया है, जिसमें लग्जरी बस से यात्रा, गोलोक एक्सप्रेस वृंदावन आश्रम में ठहरने की सुविधा, दिव्य स्थलों की महिमा समझाते हुए दर्शन, और घरेलू प्रसाद शामिल है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, राधावल्लभ, राधा दामोदर, सेवा कुंज, गोपेश्वर, रंगनाथ मंदिर, बरसाना, नंदगांव, वंशीवट, मधुवन, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा, रमणरेती, गोकुल, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर समेत 30 से अधिक पावन स्थलों के दर्शन करेंगे।