{"_id":"6ad3a612c028ac16510aec5e","slug":"2400-devotees-paid-obeisance-at-the-shrine-of-maa-bhadrakali-bhalei-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200280-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मां भद्रकाली भलेई के दरबार में 2400 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मां भद्रकाली भलेई के दरबार में 2400 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Sat, 17 Oct 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के उपलक्ष पर भद्रकाली भलेई माता मंदिर में माथा टेकने के लिए कतार में खड़ेश्रद्धालु।
सुबह से देर शाम तक लगी रही भक्तों की कतारें, कन्या पूजन और दुर्गा सप्तशती पाठ में लिया भाग
चंबा। जिला के प्रसिद्ध स्वयंभू प्रकट मां भद्रकाली भलेई मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान शनिवार को करीब 2400 श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर माता का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन किए और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पंजाब और जम्मू से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां भलेई के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों की आमद से भलेई क्षेत्र में दिनभर रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में चल रहे दुर्गा सप्तशती पाठ का श्रवण भी किया। यह पाठ अष्टमी के दिन संपूर्ण होगा।
मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर और उनकी पत्नी मीना ठाकुर ने सुबह मंदिर में कन्या पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि शनिवार को करीब 2400 श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। नवरात्र के चलते मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी हुई है।