फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   22 model Anganwadi centers to be built with MNREGA and incentive money

मनरेगा और प्रोत्साहन राशि से होगा 22 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण

Sun, 20 Feb 2022 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
22 model Anganwadi centers to be built with MNREGA and incentive money
चंबा। मनरेगा और प्रोत्साहन राशि से जिले में 22 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा। शिक्षा की धारा से नौनिहालों को जोड़ने के लिए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में उन्हें अक्षर ज्ञान दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से शिक्षा और पोषाहार के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर दूसरे पायदान पर पहुंचने पर जिला चंबा को दो करोड़ की प्रोत्साहन राशि मिली है। इसके तहत जिला में अब बाल विकास परियोजना विभाग, कृषि और पशुपालन विभाग में 2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि विकासात्मक कार्यों पर खर्च करने को मिलेगी। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना विभाग को एक करोड़ 10 लाख की राशि मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के हर ब्लॉक में जहां भूमि उपलब्ध है, वहां पर बनने वाले इन 22 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में किचन, गार्डनिंग, वॉल फीचर, वर्णमाला अंकित रहेगी। जिसे नौनिहाल पढ़कर अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ा सकेंगे। विभाग ने अपने स्तर पर इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ विभाग जिला में 22 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाएगा। प्रति मॉडल आंगनबाड़ी के निर्माण पर पांच लाख की राशि प्रोत्साहन राशि के फंड से और पांच लाख की राशि मनरेगा के फंड से खर्च होगी। तो वहीं, कृषि विभाग को मिलने वाली 50 लाख की राशि से सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। भटियात उपमंडल में जलशक्ति विभाग ने सिंचाई स्कीम के तहत सिंचाई योजनाएं बनाई हैं। उन योजनाओं के तहत पानी को खेतों तक पहुंचाने के उद्देश्य से फुव्वारा योजना के तहत फुव्वारे लगाए जाएंगे। जिससे किसान अपनी खेतों में समयानुसार और आवश्यकतानुसार सिंचाई कर सकेेंगे। कृषि विभाग चंबा, सलूणी और तीसा में सात योजनाएं क्रियान्वित करेगा। पशुपालन विभाग की ओर से 40 लाख की राशि विकासात्मक कार्यों और पशुधन बढ़ाने पर खर्च किया जा सकता है।
इनसेट
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में ये सुविधाएं मिलेंगी
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में लिखने के लिए सादी सतह, लकड़ी की खूंटी, बच्चों के लिए किताबों का कोना, झूला, फर्श पर पेंटिंग और ज्यामितीय आकृतियां, पीने और हाथ धोने को पानी की व्यवस्था, चौकी, मेज, बगीचा, केन्द्र के बरामदे व बाहरी दीवारों पर पेंटिंग, शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध होगी।
इनसेट
कृषि उपनिदेशक कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि कृषि विभाग को मिलने वाली राशि से भटियात, चंबा, तीसा और सलूणी क्षेत्रों में फुव्वारा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
इनसेट
जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि जिला में 22 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण करने के लिए एक करोड़ 10 लाख की राशि खर्च होगी। भूमि उपलब्धता के स्थान पर बनने वाली प्रति मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में पांच लाख प्रोत्साहन राशि के फंड और पांच लाख मनरेगा फंड से खर्च किए जाएंगे।

इनसेट
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि शिक्षा और पोषाहार में बेहतरीन प्रदर्शन पर आकांक्षी जिला को दो करोड़ की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। जिसके लिए तैयार किए गए प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुके हैं। कहा कि जिला में 22 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, किसानों के लिए फुव्वारा योजना से खेतों की सिंचाई सहित पशुपालन विभाग विभाग की ओर से विकासात्मक कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed