फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   22 crores are being spent on development through CSR: Pathania

सीएसआर से विकास पर खर्च हो रहे 22 करोड़ : पठानिया

Wed, 04 Dec 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
22 crores are being spent on development through CSR: Pathania
सीएसआर के तहत विकास कार्यों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
चंबा। जिला चंबा में चालू वित्त वर्ष के दौरान सीएसआर के तहत लगभग 22 करोड रुपये की लागत के विकास कार्य को मूर्त रूप दिया जा रहा है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सीएसआर के तहत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कही। बचत भवन चंबा के सभागार हुई बैठक में एनएचपीसी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चमेरा-1, चमेरा-2, चमेरा-3 और बैरा यूल जल विद्युत परियोजनाओं के महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों के अलावा जेएसडब्ल्यू और जेएमआर जल विद्युत परियोजनाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में परियोजनाओं की ओर से सीएसआर के खर्च की जा रही धनराशि और कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधकों की ओर से गत वर्षो के किए गए कार्यों और खर्च की गई धनराशि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में कुलदीप सिंह पठानिया ने परियोजना प्रतिनिधियों को निर्देश दिए सीएसआर के तहत होने वाले कार्यों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सीएसआर के तहत जिला के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना प्रबंधकों को परियोजना प्रभावित परिवारों और उनके आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed