{"_id":"5ccc6a6ebdec22071b389225","slug":"21556900462-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्शन विंग ने कुम्हारका स्कूल में दी दबिश, बोर्ड परीक्षा परिणाम जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्शन विंग ने कुम्हारका स्कूल में दी दबिश, बोर्ड परीक्षा परिणाम जांचा
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की टीम ने किया चार स्कूलों का औचक निरीक्षण
स्कूलों के रिकॉर्ड की जांच की और शिक्षा के स्तर की भी जानकारी ली
अध्यापकों को दिए गुणात्मक शिक्षा पर पर बल देने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। शिक्षा विभाग के इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने शुक्रवार को जिले के चार सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय टीम ने स्कूल में तमाम व्यवस्थाएं जांची। निरीक्षण के दौरान जहां स्कूल का रिकॉर्ड जांचा गया, वहीं बच्चों के शिक्षा के स्तर की जानकारी भी जुटाई। इसके अलावा स्कूल के परीक्षा परिणाम का ब्योरा भी लिया गया। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने स्कूल के अध्यापकों को गुणात्मक शिक्षा पर बल देेने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान इन सरकारी स्कूलों में कोई बड़ी खामी सामने नहीं आई। टीम के निरीक्षण के दौरान स्कूलों में हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककियां, मिडिल स्कूल ककियां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकड़ोलू और सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुम्हारका में दबिश दी। निरीक्षण की अगुआई करते हुए इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक राजेश कौशल ने हाल ही में घोषित हुए कुम्हारका स्कूल के बोर्ड परीक्षा जमा दो और दसवीं का परिणाम बारे जानकारी हासिल की। इसमें स्कूल में दसवीं कक्षा का रिजल्ट 62 प्रतिशत पाया गया, जबकि जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम 86 प्रतिशत रहा। निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्शन प्रधानाचार्य अशोक धीमान और रविंद्र सिंह रणपतिया, बीईईओ किशोरी लाल और इंद्र सिंह मौजूद रहे।
इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक राजेश कौशल ने बताया कि शुक्रवार को दो प्राइमरी, एक मिडल व एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निरीक्षण किया गया। कहा कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्था बेहतरी दिखी।