{"_id":"5cc72de6bdec22073073c9ef","slug":"21556557286-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें भाजपा की रैली के लिए बुक, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें भाजपा की रैली के लिए बुक, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
चंबा। जिले के विस क्षेत्र चुराह और बनीखेत में भाजपा की रैली के चलते जिले भर के यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। सोमवार को सप्ताह के पहले ही दिन बसें रैली के लिए बुक होने की वजह से 15 बस रूट प्रभावित हुए। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय लोकल रूटों पर निगम की गाड़ियां नहीं दौड़ी। इस वजह से घंटों यात्री न्यू बस स्टैंड चंबा में बसों का इंतजार करते रहे। मजबूरी में यात्रियों को टैक्सियों से आवाजाही करनी पड़ी।
सोमवार को भाजपा ने चुराह और बनीखेत में रैली का आयोजन किया। इस दौरान आगामी लोस चुनावों के प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुराह और बनीखेत में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को जनसभा स्थल तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी की 34 बसें बुक की गई थी। इस वजह से जिले में कई रूट प्रभावित हुए और यात्रियों को विभिन्न स्टॉपेज पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
वहीं, दूसरी और एचआरटीसी की बसों में भाजपा कार्यकर्ता बीजेपी के झंडे लहराते हुए रैली स्थल पर पहुंचें। लोकेश राज, सुरेंद्र सिंह, बिमला देवी, वीरेंद्र कुमार, सुभाष कुमार और रोशन लाल का कहना है कि अधिकतर रूटों पर सोमवार को बसें नहीं दौड़ी। इस कारण परेशानी हुई। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति के लिए एचआरटीसी को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो। आरएम चंबा राजेंद्र सिंह ने बताया कि चुराह और बनीखेत में भाजपा की रैली के लिए 34 बसें बुक थी। इस कारण लोकल रूट प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि मंगलवार से नियमित रूटों पर बसें दौड़ेंगी।