फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांच किलोमीटर बर्फ पर चलकर जच्चा-बच्चे को पालकी से पहुंचाया अस्पताल

पांच किलोमीटर बर्फ पर चलकर जच्चा-बच्चे को पालकी से पहुंचाया अस्पताल

Mon, 07 Jan 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
पांच किलोमीटर बर्फ पर चलकर जच्चा-बच्चे को पालकी से पहुंचाया अस्पताल
ताजदीन खान
विज्ञापन

किहार (चंबा)। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि लोगों को मरीजों को अस्पताल ले जाने और घर पहुुंचाने में खासी दिक्कतें पेश आ रही है। इसी तरह के मामले में सोमवार को बर्फबारी के बीच जच्चे-बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचाना चैन लाल और अन्य ग्रामीणों के लिए चुनौतीपूर्ण भरा रहा। ऐसे में लोगों को महिला को पालकी पर उठाकर करीब पांच किमी पैदल चलकर घर पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत किलोड़ के गांव तलाई की संतोषी को सोमवार को मेडिकल कॉलेज चंबा से छुट्टी मिली। इसके बाद परिजनों के सामने सबसे बड़ी समस्या महिला और नवजात बच्चे को घर पहुंचाने की थी। इसके लिए पहले महिला और बच्चे को किहार तक गाड़ी से गया। मगर इससे कठिन सफर शुरू हुआ। बर्फबारी और सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण महिला को पालकी में उठाकर घर तक ले जाना पड़ा। करीब पांच किलोमीटर तक बर्फ की मोटी परत पर कदम दर कदम पालकी उठाकर परिवार के सदस्य और ग्रामीण आगे बढ़े। करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने महिला और बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचाकर राहत की सांस ली। स्थानीय निवासी उत्तम सूर्यवंशी, मुलखराज, बजीरू राम, नोरंग, दयाराम, मंजूबाला और मालती देवी के मुताबिक मेड़ा से जखराल 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य तो शुरू हुआ। मगरी अभी तक सड़क निर्माण का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। दो महीने से काम बंद है। वहीं, विभागीय अधिकारियों के मुताबिक डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण होने के बाद वन विभाग की एनओसी के चलते कार्य बंद है। बहरहाल, विभागीय एनओसी मिल गई है। इसके तहत जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क बन जाने से ग्राम पंचायत सूरी और किलोड़ के दो दर्जन गांवों की छह हजार की आबादी को इसका फायदा मिलेगा।

इनसेट
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता पीसी शर्मा का कहना है कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के चलते कार्य रूका हुआ था। कहा कि अब एप्रुवल मिल गई है। कहा कि जल्द ही शेष कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed