{"_id":"5c0d4337bdec2241a111c08f","slug":"21544373047-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली तारिख को मिलें पेंशनरों को उनकी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली तारिख को मिलें पेंशनरों को उनकी पेंशन
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर माह पहली को मिले परिवहन निगम के पेंशनरों को पेंशन
मंच ने परिवहन मंत्री और एचआरटीसी के निदेशक से उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच की बैठक पुराना बस अड्डा में ठाकुर दीवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर और निदेशक हिमाचल पथ परिवहन से अपील की है कि निगम के पेंशनधारकों की पेंशन हर माह की पहली तारीख को देना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा 7 फीसदी महंगाई भत्ता और 8 फीसदी अंतरिम राहत का भुगतान शीघ्र किया जाए। साथ ही ग्रेच्युटी और छुट्टियों का पैसा जल्द कर्मचारियों को प्रदान किया जाए। 65-70-75वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को देय स्पेशल राहत भी जल्द से जल्द दी जाए।
हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच के उपाध्यक्ष भूपिंद्र जसरोटिया ने बताया कि हर विभाग में देय भुगतान पेंशनरों को तुरंत दिया जाता है, लेकिन हिमाचल पथ परिवहन सेे सेवानिवृत्त कर्मचारी को भुगतान लेने के लिए खून के आंसू ही रोना पड़ता है। कहा कि पेंशनरों को कई-कई वर्षों तक देय भुगतान हासिल करने के लिए परेशानियां उठानी पड़ती हैं। महंगाई के इस दौर में अपना हक भी समयानुसार न मिलने की सूरत में पेंशनरों के परिवारों का भरण पोषण मुश्किल हो गया है। पेंशन और अन्य भत्ते समयानुसार न मिलने की सूरत में कर्मचारी वर्ग मानसिक परेशानियों से त्रस्त हैं। उन्होंने मंच की तरफ से परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर और निदेशक हिमाचल पथ परिवहन से आग्रह किया है कि निगम के पेंशनधारकों की पेंशन हर माह की पहली तारीख को प्रदान करना सुनिश्चित की जाए। साथ ही 7 फीसदी महंगाई भत्ता और 8 फीसदी अंतरिम राहत का भुगतान, ग्रेच्युटी और छुट्टियों का पैसा, 65-70-75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को देय स्पेशल राहत भी जल्द से जल्द दी जाए।