{"_id":"5c015c09bdec22413d18f3d6","slug":"21543592969-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट 134 दिनों के लिए हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट 134 दिनों के लिए हुए बंद
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। भरमौर के दूरदराज क्षेत्र कुगति स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट शुक्रवार को 134 दिनों के लिए बंद हो गए हैं। अब श्रद्धालु 134 दिनों के बाद ही कार्तिक स्वामी के दर्शन कर पाएंगें। अब यह कपाट अगले साल 14 अप्रैल को खोले जाएंगे। तब तक श्रद्धालु मंदिर में नहीं जा पाएंगे। मंदिर के कपाट बंद करने से पूर्व विशेष पूजा अर्चना की गई। पुरानी परंपरा के अनुसार और विधि विधान से मंदिर के कपाट बंद किए गए। कार्तिक स्वामी के आखिरी दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी और उन्होंने कार्तिक स्वामी के दर्शन किए।
मंदिर के पुजारी मचलू राम शर्मा ने बताया कि हर वर्ष सर्दियों के दौरान मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं। क्योंकि यह मंदिर क्षेत्र की ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर सर्दियों में भारी बर्फबारी होती है। इस दौरान कोई भी श्रद्धालु मंदिर में नहीं पहुंच पाता। इस वजह से हर वर्ष सर्दियां शुरू होते ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। अब मंदिर के कपाट 14 अप्रैल 2019 को खोले जाएंगे। जिस दिन मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। उस दिन मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन होगा।
विज्ञापन