फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एनएच भरमौर-पठानकोट मार्ग बग्गा के पास बंद होने से बढ़ी ग्रामीणों की दिक्कतें

एनएच भरमौर-पठानकोट मार्ग बग्गा के पास बंद होने से बढ़ी ग्रामीणों की दिक्कतें

Fri, 12 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
एनएच भरमौर-पठानकोट मार्ग बग्गा के पास बंद होने से बढ़ी ग्रामीणों की दिक्कतें
भरमौर-पठानकोट एनएच बंद होने से बढ़ी ग्रामीणों की दिक्कतें
विज्ञापन

कबायली क्षेत्र में नहीं पहुंच रही घरेलू गैस सिलेंडर और राशन की सप्लाई
बग्गा के पास 22 दिन से मार्ग बंद होने के कारण भरमौर नहीं पहुंचा कोई बड़ा वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग बग्गा के पास क्षतिग्रस्त होने के कारण भरमौर के बाशिंदों की दिक्कतें बढ़नी शुरू हो गई हैं। भारी बारिश के चलते बग्गा के पास सड़क का एक हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आने से 22 दिन से वड़े वाहनों की आवाजाही पर विराम लगा हुआ है। हालांकि, एनएचपीसी प्रबंधन ने छोटी गाड़ियों के लिए तो बग्गा के पास सड़क को सुचारु करवाया दिया है, लेकिन, बार-बार होने वाले भूस्खलन से एनएचपीसी प्रबंधन की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। यदि आने वाले एक सप्ताह के भीतर मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारु नहीं किया गया तो आने वाले समय में कबायली क्षेत्र भरमौर, होली में ग्रामीणों को भूखे मरने तक की नौबत आ सकती है।
गौरतलब है कि 21 सितंबर को भारी बारिश के चलते बग्गा के पास रावी नदी में जलस्तर बढ़ने से सड़क का अत्यधिक भाग जलमग्न हो गया था। इतना ही नहीं, लगातार होने वाले भूस्खलन से सड़क भी लुप्त ही हो गई थी। ऐसे में एनएच प्रबंधन ले बग्गा तक मार्ग को कुछ दिन के बाद यातायात के लिए सुचारु करवा दिया था। बग्गा से आगे का परिक्षेत्र एनएचपीसी प्रबंधन के अधीन होने की सूरत में एनएच प्रबंधन मंडल चंबा ने भी इस कार्य से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। इसके बाद एनएचपीसी प्रबंधन ने अपने स्तर पर बग्गा के पास मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करने के लिए प्रयास आरंभ किए, लेकिन, बीच-बीच में होने वाली बारिश के साथ हुए भूस्खलन से एनएचपीसी प्रबंधन की मेहनत पर पानी ही फिर गया, बता दें कि जन प्रशासन समिति की टीम ने भी बग्गा के पास सड़क का निरीक्षण करने के बाद जल्द से जल्द मार्ग को सुचारु करवाने बारे प्रशासन और एनएचपीसी प्रबंधन को निर्देश जारी किए थे। हैरानी की बात तो यह है कि वर्तमान समय में बग्गा में मार्ग छोटे वाहनों के लिए तो खोल दिया गया है, लेकिन अभी तक मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से विराम ही लगा हुआ है। ऐसे में राशन की खेप भी कबायली क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में चतर सिंह, दिनेश कुमार, विकास शर्मा, रणवीर सिंह, योगराज, प्रताप चंद, केशव शर्मा, हाकम चंद, होशियारा राम और लब्धी राम का कहना है कि भरमौर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी हो चुकी है। एक बार घरेलू गैस सिलेंडर की गाड़ी भरमौर पहुंची थी। जो देखते ही देखते खत्म भी हो गई। तब से लेकर अब तक भरमौर में घरेलू गैस सिलेंडरों की गाड़ी नहीं पहुंच पाई है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से आग्रह किया है कि प्राथमिकता के आधार पर बग्गा के पास बंद पड़े मार्ग पर वैकल्पिक व्यवस्था करवा कर मार्ग को बड़े वाहनों के लिए भी खुलवाया जाए। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed